लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Mercedes-Benz ने हाल ही में अपनी नई AMG C 63 SE Performance कार को मंगलवार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल है।
यह कार अपने पावरफुल इंजन, उन्नत हाइब्रिड सिस्टम और शानदार स्पीड देने में सक्षम है।
मर्सिडीज का दावा है कि AMG C 63 SE परफॉरमेंस में दुनिया का सबसे पावरफुल चार-सिलेंडर इंजन लगा है। चलिए आपको कार के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।
Mercedes AMG C 63 SE Performance इंजन
इस नए मॉडल में सबसे बड़ा आकर्षण इसका इंजन है, इसमें 2 लीटर का इनलाइन, चार-सिलेंडर टर्बो इंजन दिया है, जो 471bhp की मैक्सिमम पावर और 545Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा कार में हाइब्रिड सिस्टम इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है, जो 204bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह सेडान कार 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह कार सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।
ये भी पढ़े = Maruti Suzuki Dzire 2024: मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी और शानदार माइलेज
Mercedes AMG C 63 SE Performance बैटरी और मोटर
सबसे बड़ी खासियत स्पोर्ट्स कार को रियर एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 400-वोल्ट AMG हाई-परफॉरमेंस 6.1 kWh की बैटरी है, जो 13 किमी तक की पूरी तरह इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देती है।
कार में बैटरी के तापमान को ठंडा रखने के लिए स्पेशल कूलेंट सिस्टम दिया है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों बेहतर होती हैं।
Mercedes AMG C 63 SE Performance की कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दे की इस एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्सकार की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और इसकी डिलिवरी 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू हो जाएगी।
मर्सिडीज एमजी C 63 SE Performance की कीमत 1.95 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है।
कंपनी के कहा है कि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं।
Mercedes AMG C 63 SE Performance इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, यह 12.3 इंच के ड्राइवर डिस्प्ले और 11.9 इंच के सेंट्रल मल्टीमीडिया डिस्प्ले वाले MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है।
इस कार के अंदर प्रीमियम लेदर सीट्स हैं, जो न केवल आरामदायक हैं, बल्कि हीटिंग और कूलिंग जैसे फीचर्स को भी बरकरार रखती हैं।
इसके अलावा एंबियंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील इसे प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते है।
Mercedes AMG C 63 SE Performance एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार के फ्रंट में ग्रिल को AMG-स्टाइल में अपग्रेड किया गया है. कार में 20 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं।
स्पोर्ट्स सेडान की चौड़ाई 1,900 मिमी, लंबाई 4,841 मिमी और ऊंचाई 1,458 मिमी है। व्हीलबेस 10 मिमी बढ़कर 2,875 मिमी हो गया है।
कार में कार्बन फाइबर इंटीरियर ट्रिम, हेड-अप डिस्प्ले और दूसरे बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं।
https://youtu.be/8rzZK2JgqS4?si=g6P9-Ddftwg2AUoc
Mercedes AMG C 63 SE Performance फीचर्स
कार के फीचर्स में 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेशन फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड सिस्टम, 64-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एक्टिव ब्रेक असिस्ट्स और ADAS मौजूद हैं।
इसमें आठ AMG ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं: इलेक्ट्रिक, कम्फर्ट, बैटरी होल्ड, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, रेस, स्लिपरी और इंडिविजुअल।
