भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पहली Electric SUV Car e Vitara को इटली के मिलान शहर में हुए मोटर शो में पेश किया है।
आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या-क्या खासियतें हैं, और भारत में कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Suzuki E Vitara पावर और रेंज
कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा। जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक शामिल है।
इसके 49kWh के बैटरी पैक से 142 bhp की पावर मिलती है और 189 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जिसमे 2WD सिंगल फ्रंट मोटर मिलेगी।
इस गाड़ी के 61kWh के बड़े बैटरी पैक से 180 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलता है, जोकि 4WD डुअल मोटर से लैस होगा।
जानकारी के अनुसार इसका बड़ा 61kWh बेटरी पैक 500 KM तक की रेंज प्रदान करेगा।
ये भी पढ़े = ₹5000 के बजट में ख़रीदे 5 बेहतरीन स्मार्टवॉच, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Suzuki E Vitara भारत में कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से कार के लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ई विटारा को जल्द 2025 Bharat Mobility Expo में पेश करने के बाद अब इसे भारत में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।
भारत में इस कार का मुकाबला Tata Nexon, Curvv EV और Mahindra XUV400 जैसी कारों से होगा।

Suzuki E Vitara फीचर्स
कार के फीचर की बात करे, तो इसमें नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्लोटिंग डुअल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट, एलईडी लाइट्स, फ्रंट फॉग लैंप, 360 डिग्री कैमरा, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रियर वाइपर और स्पॉयलर, रेंक्टेंगुलर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिया गया है।
नई e Vitara में इलेक्ट्रिक 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा, जो इसे हर प्रकार के रास्ते और मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है।
Suzuki E Vitara कब शुरू होगा उत्पादन
कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक कार को अगले साल (2025) में भारत के गुजरात में ही बनाया जाएगा।
कंपनी के मुताबिक सबसे पहले इसे यूरोप और जापान में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसके बाद ही इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Suzuki E Vitara डिजाइन
Suzuki e Vitara का डिजाइन ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। इसके फ्रंट में एडवांस्ड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स) शामिल हैं।
ई विटारा में एक ब्लैंक्ड यूनिक ग्रिल लगाई गई है। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ स्विफ्ट में लगे डोर हैंडल्स की तरह रियर डोर हैंडल दिए गए हैं।
इस इलेक्ट्रिक कार में 180mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 2700mm का व्हील बेस दिया गया है।
इसकी लंबाई 4275mm, चौड़ाई 1800mm और ऊंचाई 1635mm होगी।
