दोस्तों अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हो जो गेमिंग में काफी स्मूथ चले और तेज प्रोसेसिंग स्पीड का आनंद दे, तो iQOO Z9 Turbo Plus आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
आइकू अपने नए स्मार्टफोन Z9 Turbo Plus को 24 सितंबर को चीन इवेंट में लॉन्च करेगा। इस फोन में एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतरीन कैमरा और शानदार बैटरी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
आइये आपको फ़ोन के कीमत, बैटरी और कैमरा के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

iQOO Z9 Turbo Plus लॉन्च डेट
आइकू ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo+ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह इस फोन को चीन में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी iQOO Z9 Turbo और iQOO Z9 Turbo+ दोनों फ़ोन को भारत में भी जल्द लॉन्च करेंगी।
इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के तहत iQOO Z9, Z9x और Z9 Turbo तीन मॉडल पेश किए हैं।
ये भी पढ़े = भारत में 20000 तक के बजट में खरीदने लायक टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स
iQOO Z9 Turbo Plus डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करे तो आइकू Z9 Turbo+ में 6.78-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम होने की पुष्टि की गई है, जो न केवल हाई कूलिंग सिस्टम के शानदार प्रदर्शन को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि ओवरहीटिंग को भी प्रभावी ढंग से रोकता है।

iQOO Z9 Turbo Plus कीमत
कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी कीमत 30 हजार रुपए के आसपास होने की उम्मीद है।
iQoo ने चीन में अपने आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट के ज़रिए iQoo Z9 Turbo+ के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
iQOO Z9 Turbo Plus कैमरा और बैटरी
रिपोर्ट के मुताबित पता चलता है कि इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिलने वाले है।
फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, फोन को पावर देने वाला 6400mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO Z9 Turbo Plus प्रोसेसर
iQOO Z9 Turbo+ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसमें मिलने वाला MediaTek Dimensity 9300+ SoC प्रोसेसर है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि, D9300+ चिप के अलावा, Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप Z9 Turbo+ पर बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करने में मदद करेगी।
