भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी, ने अपनी सफल कार Swift का CNG वेरिएंट लॉन्च किया है।
Maruti की नई कार, भारतीय बाजार में CNG वाहनों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
कंपनी ने मार्केट में ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए अपनी नई स्विफ्ट एस-सीएनजी को 32.85 km/kg की माइलेज के साथ पेश किया है।
आइये आपको फीचर और कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Maruti Swift CNG इंजन
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी की न्यू स्विफ्ट में 1.2 लीटर का नया 3 सिलिंडर VVT इंजन लगा है, जो कि 69.75PS की मैक्सिमम पावर और 101.8Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।
इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। फ्यूल एफिशियंसी की बात करें तो ये कार 32.85 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देने वाली है।
ये भी पढ़े = MG Windsor EV: भारत में हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख से शुरू
Maruti Swift CNG लॉन्च डेट और कीमत
मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतीक्षित Swift CNG कार को भारतीय बाजार में 12 सितंबर 2024 पर लॉन्च किया है। यह कार लंबे समय से ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय रही है, और आखिरकार कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।
Swift CNG के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें अलग-अलग हैं, जो फीचर्स और मॉडल के आधार पर तय की गई हैं।
कंपनी की ओर से स्विफ्ट सीएनजी को भारतीय बाजार में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
Swift Vxi CNG वेरिएंट्स की कीमत 8,19,500 रखी गई है।
Swift Vxi (O) CNG वेरिएंट्स की कीमत 8,46,500 रखी गई है।
Swift Vxi CNG वेरिएंट्स की कीमत 9,19,500 रखी गई है।
बताई गई सभी कीमत एक्स-शोरूम है।
Maruti Swift CNG फीचर्स
फीचर की बात करे तो इसमें ABS, ईएसपी प्लस, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, वायरलैस चार्जर, स्प्लिट सीट्स, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, मोबाइल कनेक्ट जैसे फीचर्स दिया गया है।
इसके अलावा कार में सेफ्टी के लिहाज से 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Maruti Swift CNG डिज़ाइन
प्रीमियम फैब्रिक सीट्स, एक मॉडर्न डैशबोर्ड और स्मार्ट स्टोरेज स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक और उपयोगी बनाते हैं।
Swift CNG के फ्रंट में सिग्नेचर ग्रिल और क्रोम डिटेलिंग, इसे एक प्रीमियम फील प्रदान करते हैं।
साइड प्रोफाइल में, इसकी शार्प कर्व्स और अलॉय व्हील्स इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं, जबकि पीछे की ओर आकर्षक टेल लाइट्स इसकी डिज़ाइन को पूरा करते हैं।
इसके अलावा, Swift CNG में पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस भी है, जो इसे शहरी और ग्रामीण दोनों सड़कों पर बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम बनाता है।
