MG (मॉरिस गैराजेज़) कंपनी, जो अपनी स्टाइलिश और इनोवेटिव कारों के लिए मशहूर है, ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Windsor (विंडसर) को लॉन्च किया है।
एमजी विंडसर (MG Windsor) ईवी को बुधवार के दिन भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया गया है। MG ZS EV और Comet EV के बाद, यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है।
आकर्षक डिजाइन और दमदार बैटरी क्षमता से सजी इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
कंपनी ने नए एमजी विंडसर को 3 वेरिएंट्स और 4 रंगों में पेश किया है।
आइये आपको कार के बैटरी, रेंज और फीचर्स के बारे में जानकारी देते है।
MG Windsor EV मोटर पावर और रेंज
इस ईवी कार में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 134bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
सिंगल-चार्ज करने पर कार की रेंज 331 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।
MG Windsor EV बैटरी पैक
एमजी विंडसर ईवी में 38 kWh LFP बैटरी पैक दिया गया है, जो डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी मात्र 40 मिनट में चार्ज हो जाती है।
ग्राहकों बैटरी पैक पर आजीवन वारंटी मिलेगी।
ये भी पढ़े = Huawei Mate XT: तीन हिस्सों में फोल्ड होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च
MG Windsor EV कीमत और बुकिंग
इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
कंपनी ने कहा है कि एमजी विंडसर ईवी की बुकिंग 3 अक्तूबर से शुरू होगी। जबकि इसकी डिलीवरी 12 अक्तूबर, 2024 से शुरू होने वाली है।
एमजी ने इसे तीन वेरिएंट्स: एक्साइट, एक्सक्लूसिव, और एसेंस में पेश किया है।
https://youtu.be/aHAXhJ3AYRM?si=RVXYTv34f8H3dpOX
MG Windsor EV फीचर्स
कार की बात करें तो इसकी लंबाई 4295mm, कार की चौड़ाई 1,850mm और उंचाई 1677mm है। इसमें 2,700mm का व्हीलबेस मिलता है।
MG विंडसर ईवी को कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स से लैस किया है, जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं।
विंडसर ईवी में 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8-इंच ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
MG विंडसर में (ADAS) एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मौजूद है, जो आपको सड़क पर अधिक सुरक्षा प्रदान करता है।
कार में 600 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है। इसकी रियर सीट में 135 डिग्री रिक्लाइनिंग फंक्शन और पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है।
MG Windsor EV सुरक्षा फीचर
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड कंट्रोल, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ECS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे सेफ्टी से भी लैस है।
MG Windsor EV डिजाइन
कार के अंदर प्रीमियम क्वालिटी मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो आराम और लक्ज़री का अनुभव देते हैं।
इसमें आगे और पीछे की तरफ LED DRLs और टेल लाइटें दी गई है। साइड में इसमें बड़े 18-इंच एयरोडायनामिक अलॉय व्हील दिए गए हैं।
इसका फ्रंट ग्रिल MG की सिग्नेचर इलेक्ट्रिक कार डिज़ाइन को दर्शाता है, जो पारंपरिक ग्रिल्स से अलग हैं।
एमजी विंडसर ईवी चार कलर ऑप्शन: स्टारबर्स्ट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, क्ले बैज, और टर्कुइज ग्रीन में उपलब्ध है।
