चीन की Huawei टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड फोन Mate XT लॉन्च करके इतिहास रच दिया हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Huawei Mate XT स्मार्टफोन यूजर्स को एक बड़ा डिस्प्ले देता है जो तीन भागों में फोल्ड किया जा सकता है। जिससे फोन को टैबलेट की तरह उपयोग कर सकते हैं।

Huawei ने इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा, फ़ास्ट प्रोसेसर और अत्याधुनिक बैटरी तकनीक का उपयोग किया है।

आइये आपको फ़ोन की कीमत, बैटरी, स्टोरेज और डिस्प्ले के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Huawei Launch Tri-Folding Smartphone Mate XT

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Huawei Mate XT डिस्प्ले

Huawei Mate XT का सबसे खास फीचर इसका ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।

स्मार्ट फ़ोन को पहली बार फोल्ड होने पर 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है।

उसके बाद थोड़ा अनफोल्ड करने से 7.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो ज्यादा स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है।

स्मार्ट फ़ोन को पूरी तरह से खोलने पर 10.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जो आपको टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देती है।

Huawei ने डिस्प्ले की मजबूती और टिकाऊपन का विशेष ध्यान रखा है, जिससे बार-बार फोल्ड करने पर भी डिस्प्ले की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ता।

ये भी पढ़े = Ola EV Three Wheeler:लॉन्च करने की तैयारी

Huawei Mate XT कीमत

इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत बाजार में इसकी इनोवेटिव फीचर्स और ट्राई-फोल्ड डिजाइन को देखते हुए तय की गई है।

स्टोरेज साइज के हिसाब से Huawei Mate XT की कीमत अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।

16GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,35,910 रुपये)

16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 21,999 युआन (लगभग 2,59,500 रुपये)

16GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत 23,999 युआन (लगभग 2,83,095 रुपये)

फिलहाल, ट्राई-फोल्ड फोल्डेबल फोन को चीन में लॉन्च किया गया है और प्री-ऑर्डर ऑप्शन भी चीन में ही अवेलेबल है. इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।

Huawei Launch Tri-Folding Smartphone Mate XT

Huawei Mate XT कैमरा

स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरा दिए है। 50MP OSI सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।

इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।

Huawei Mate XT बैटरी

फोन में 5,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Huawei Mate XT फीचर्स

मिनी-लैपटॉप जैसा अनुभव प्रदान करने के लिए Huawei ने एक फोल्डेबल टच कीबोर्ड भी लॉन्च किया है।

हुवावे ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया कि Huawei Mate XT को अब तक 40 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं।

ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन रेड और ब्लैक में मिलेगा।

ये भी पढ़े = Ola EV Three Wheeler:लॉन्च करने की तैयारी