आजकल स्मार्टवॉच का चलन तेजी से बढ़ रहा है और हर कंपनी अपने नए और बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही है।
आज हम आपको 5000 रूपये के बजट में मिलने वाली 5 बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी देंगे।
यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में अच्छी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं।
1. Samsung Galaxy Fit 3
कीमत 4,499
Samsung Galaxy Fit 3 में 1.6 इंच का बेहद स्मार्ट डिस्प्ले है, जो आपको आसानी से सभी नोटिफिकेशन और डेटा देखने की सुविधा देती है।
इसकी बैटरी लाइफ अद्भुत है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 14 दिन तक चलती है।
Galaxy Fit 3 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, फ़ास्ट नोटिफिकेशन और स्लीप मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।
सुरक्षा के लिए होम बटन को पांच बार दबाने पर आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट किया जा सकता है।
2. CrossBeats Nexus
कीमत 3,999
CrossBeats Nexus में 2.01 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है।
250mAh की मज़बूत बैटरी के साथ, यह 7 दिनों तक चलती है।
इसे वायरलेस चार्जर से 60 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
इसमें स्मूथ ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए अल्टीमीटर और क्लियरकॉम तकनीक शामिल है। साथ ही AI हेल्थ मॉनिटरिंग के जरिये अपनी फिटनेस की जांच कर सकते है।
इस स्मार्टवॉच में स्लीप, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्टेप काउंट ट्रैकिंग के लिए सेंसर शामिल हैं।
ये भी पढ़े = Honda CB300F भारत में लॉन्च, Flex-Fuel से चलने वाली देश की पहली बाइक, कम खर्च में चलेगी
3. CMF smartwatch Pro 2
कीमत 4,999
CMF Smartwatch Pro 2 में 1.32 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है और 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
इस स्मार्टवॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं, जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग।
इसके अलावा, इसमें स्मार्ट रिकॉग्निशन के साथ 120 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जो आपके विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को ट्रैक करने में मदद करते हैं।
CMF स्मार्टवॉच Pro 2 में बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 11 दिन तक चल सकती है।
4. Redmi Watch 5 Lite
कीमत 3,399
Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है।
इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ लगभग 18 दिन तक की है, जो आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता से मुक्त रखता है।
इसमें 200+ यूनिक वॉच फेस और कस्टमाइजेशन विकल्पों के साथ 160+ स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है।
5ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ, आप अपनी स्मार्टवॉच को 50 मीटर की गहराई तक पानी में सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. Noise Smartwatch Pro 5 Max
कीमत 4,499
Noise Smartwatch Pro 5 Max में 1.96 इंच का बड़ा और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
आप इस स्मार्टवॉच में 5 इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कुछ ही सेकंड में मदद के लिए कॉल कर सकते हैं।
अपने पसंदीदा फीचर्स तक तेजी से पहुँचने के लिए पसंद के अनुसार बटन को कस्टमाइज कर सकते है।
इस स्मार्टवॉच में लंबी बैटरी लाइफ है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 7 दिनों तक चलती है।
