ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)ने भारतीय बाजार में Gig, Gig+, S1 Z और S1 Z+ को लॉन्च किया है। इसके साथ ही आप सिर्फ 499 रुपये में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करा सकते हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इन स्कूटर्स में कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है, जिससे इनकी चार्जिंग प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।

चलिए आपको इनकी कीमत, बैटरी रेंज और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

4 New Ola Electric Scooter Launched

Ola Electric Scooter कीमत

Ola Gig की कीमत 39,999 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ola Gig+ की कीमत 49,999 रुपए

Ola S1 Z की कीमत 59,999 रुपए

Ola S1 Z+ की कीमत 64,999 रुपए

कंपनी ने इन स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है और आप सिर्फ 499 रुपये में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करा सकते हो। अप्रैल 2025 से इनकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

ओला की इस नई रेंज का उद्देश्य न केवल शहरों में यात्रा को सुविधाजनक बनाना है, बल्कि यह भारतीय सड़कों की जरूरतों और उपभोक्ताओं के बजट को भी ध्यान में रखता है।

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में सस्ती, स्टाइलिश और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का एक नया विकल्प प्रदान करेगा।

1. Ola Gig
कीमत: 39,999 रुपये

Ola Gig Electric Scooter Launched

ओला गिग (Ola Gig) लॉन्च किये गए मॉडल में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 39,999 रुपए है।

इस स्कूटर में 1.5 kWh की क्षमता का रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 112 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर विशेष रूप से छोटी दूरी की सवारी के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये भी पढ़े = HMD Fusion स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा और सेल्फी लाइटिंग, जानें कीमत
2. Ola Gig+
कीमत: 49,999 रुपये

Ola Gig + Electric Scooter Launched

इस स्कूटर में आपको Ola Gig के मुकाबले थोड़ी ज्याद रेंज मिल जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है।

Ola Gig+ में 1.5 kWh की सिंगल और डुअल बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा होगी।

सिंगल बैटरी के साथ यह 81 किमी की रेंज और डुअल बैटरी के साथ यह 157 किमी की रेंज प्रदान करेगा।

3. Ola S1 Z
कीमत: 59,999 रुपये

Ola S1 Z Electric Scooter Launched

इस स्कूटर में 1.5 kWh की रिमूवेबल डुअल बैटरी मिलती है, इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 146 किमी की रेंज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपए है।

यह 4.8 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार पकड़ ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। इसमें यूजर को LCD डिस्प्ले की सुविधा मिलती है।

4. Ola S1 Z+
कीमत: 64,999 रुपये

Ola S1 Z + Electric Scooter Launched

ओला एस1 जेड प्लस (Ola S1 Z+) लॉन्च किये गए मॉडल में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 64,999 रुपए है।

इसमें 1.5 kWh की क्षमता का रिमूवेबल डुअल बैटरी दी गई है, जिसकी रेंज 146 किमी है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।

इसमें सामान रखने के लिए स्टोरेज और मजबूत बॉडी के साथ बेहतर पेलोड कैपेसिटी मिलती है।

ये भी पढ़े = HMD Fusion स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा और सेल्फी लाइटिंग, जानें कीमत