भारत में हाइब्रिड कारों के बीच अब हाइब्रिड बाइक्स भी मार्केट में आ गई हैं। यमाहा मोटर इंडिया ने मार्च 2025 में भारतीय बाजार में अपनी पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल, 2025 FZ-S Fi Hybrid लॉन्च की है।
यह 150cc सेगमेंट में भारत की पहली हाइब्रिड बाइक है, जो बेहतर माइलेज, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। चलिए बाइक के कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Yamaha कंपनी
यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन इटारू ओटानी ने इस लॉन्च पर कहा कि FZ ब्रांड भारत में यामाहा की सफलता का अहम हिस्सा रहा है। यह कस्टमर की जरूरतों के अनुसार हर पीढ़ी के साथ बेहतर होता गया है।
यामाहा ने FZ-S Fi Hybrid में हाइब्रिड तकनीक देकर इसे और बेहतर बनाया है, जिससे इसका परफॉर्मेंस और राइडिंग अनुभव पहले से ज्यादा शानदार हो गया है।
2025 FZ-S Fi Hybrid इंजन और परफॉर्मेंस
इस हाइब्रिड मोटरसाइकिल में 149cc का ब्लू कोर इंजन है, जो नए OBD-2B मानकों के अनुसार है। यह यामाहा के स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) से लैस है।
SMG तकनीक इंजन को बिना आवाज के स्टार्ट करने में मदद करती है, जबकि SSS सिस्टम ट्रैफिक सिग्नल या भीड़भाड़ में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और क्लच दबाते ही फिर से चालू हो जाता है, जिससे ईंधन की बचत होती है और बेहतर माइलेज भी मिलेगी।
यह भी पढ़े = मात्र ₹19,000 के डाउन पेमेंट पर घर लाए , 150KM रेंज वाली JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक
2025 FZ-S Fi Hybrid कीमत
नई यामाहा FZ-S Fi Hybrid की एक्स-शोरूम, दिल्ली कीमत 1,44,800 रुपये रखी गई है। यह बाइक दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है: रेसिंग ब्लू और सियान मेटैलिक ग्रे।
ग्राहक इसे यामाहा की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।

2025 FZ-S Fi Hybrid फीचर्स
नई बाइक में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Y-Connect ऐप की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है। इसमें गूगल मैप्स से जुड़ा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है, जो राइडर को रास्ता बताने में सहाय करता है।
लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए, हैंडलबार की पोजिशन को आरामदायक बनाया गया है, जिससे दस्ताने पहनकर भी स्विच का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक में हवाई जहाज जैसा फ्यूल कैप है, जो टंकी भरते समय जुड़ा रहता है।
2025 FZ-S Fi Hybrid डिजाइन
बाइक का लुक काफी आकर्षक है, जिसमें टैंक कवर पर शार्प एज इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। फ्रंट टर्न सिग्नल अब एयर इनटेक एरिया में दिए गए हैं, जिससे बाइक को एरोडायनैमिक लुक मिलता है।
बाइक में हैंडलबार की पोजिशन को भी बदला गया है जिससे लंबी यात्रा के दौरान ज्याादा आराम मिले। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन नया है, लेकिन FZ-S की पहचान बरकरार है।
2025 FZ-S Fi Hybrid किनसे है मुकाबला
यामाहा ने FZ-S FI Hybrid को 150cc सेगमेंट में लॉन्च किया है, जहां इसका सीधा मुकाबला TVS Apache, Hero Xtreme, Honda Unicorn और Bajaj Pulsar जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।
कुल मिलाकर, यामाहा की 2025 FZ-S Fi Hybrid बाइक आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और उन्नत फीचर्स के साथ भारतीय युवाओं को लुभाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े = मात्र ₹19,000 के डाउन पेमेंट पर घर लाए , 150KM रेंज वाली JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक
