भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में TVS मोटर कंपनी ने एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 2025 Apache RR 310 को लॉन्च कर दिया है।
यह अपडेटेड मॉडल में कई नई तकनीकी सुविधाएँ भी जोड़ी गई हैं, जो राइडिंग अनुभव को भी अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं।
चलिए दोस्तों, अब विस्तार से जानते हैं की इस बाइक में क्या-क्या नए फीचर्स और अपडेट्स को जोड़ा गया है।

TVS ने पहली बार Apache RR 310 को 2017 में लॉन्च किया था, और तब से लेकर अब तक इस बाइक ने प्रीमियम स्पोर्ट्स सेगमेंट में अपना एक खास मुकाम बना लिया है।
BMW और TVS के साझा प्रयास से बनी यह बाइक एक ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली प्रोडक्ट है, जो भारत में ‘मेड इन इंडिया’ लेकिन ‘ग्लोबली डिजाइन’ कॉन्सेप्ट को सफल बनाती है।
यह भी पढ़े = ज्यादा माइलेज और स्मार्ट चाबी के साथ भारत में लॉन्च हुआ 2025 Honda Dio 125 स्कूटर, जानिए कीमत और फीचर्स
कीमत और रंग विकल्प
2025 Apache RR 310 तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है:
रेसिंग रेड (क्विक शिफ्टर के बिना): ₹2.77 लाख
रेसिंग रेड (क्विक शिफ्टर के साथ): ₹2.94 लाख
बॉम्बर ग्रे: ₹2.99 लाख
इसके अलावा, TVS का “Built To Order” (BTO) प्रोग्राम भी उपलब्ध है, जिसमें ग्राहक अपनी बाइक को व्यक्तिगत रूप से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। BTO के तहत दो किट्स उपलब्ध हैं:
डायनामिक किट: ₹18,000 अतिरिक्त
डायनामिक प्रो किट: ₹16,000 अतिरिक्त
इन किट्स में एडजस्टेबल सस्पेंशन, TPMS, ब्रास-कोटेड ड्राइव चेन और RT-DSC जैसी सुविधाएँ शामिल हैं ।
यह बाइक भारत के प्रमुख शहरों में TVS डीलरशिप पर उपलब्ध है, साथ ही ग्राहक इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

इंजन पावर और परफॉर्मेंस
2025 TVS Apache RR 310 में वही पुराना 312.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें कई टेक्निकल सुधार किए गए हैं, जिससे इसका परफॉर्मेंस लेवल अब पहले से कहीं ज्यादा दमदार हो गया है।
इंजन स्पेसिफिकेशन:
इंजन कैपेसिटी: 312.2 cc
कूलिंग सिस्टम: लिक्विड कूल्ड
पावर आउटपुट: 38 PS @ 9800 RPM
टॉर्क: 29 Nm @ 7900 RPM
ट्रांसमिशन: 6-स्पीड गियरबॉक्स
क्विक शिफ्टर: बाय-डायरेक्शनल (उपर-नीचे दोनों गियर शिफ्टिंग बिना क्लच)
इस बार पिस्टन को 10% हल्का बनाया गया है, थ्रॉटल बॉडी को बड़ा किया गया है और एयर इनटेक सिस्टम को रीडिजाइन किया गया है जिससे वॉल्यूमेट्रिक एफिशिएंसी बेहतर हुई है।
इससे न केवल एक्सेलरेशन में सुधार हुआ है, बल्कि अब बाइक ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव फील होती है।

4 राइडिंग मोड्स
2025 Apache RR 310 में चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं:
Urban Mode – ट्रैफिक और शहरों में आरामदायक राइडिंग के लिए
Rain Mode – बारिश में बेहतर ट्रैक्शन और सेफ्टी
Sport Mode – ओपन रोड और हाईवे के लिए
Track Mode – रेसिंग ट्रैक पर हाई परफॉर्मेंस राइडिंग के लिए
इन राइडिंग मोड्स के साथ-साथ अब बाइक में RT-DSC (Race Tuned Dynamic Stability Control) भी जोड़ा गया है, जो इसे सेगमेंट की सबसे एडवांस और सेफ बाइक बनाता है।
यह भी पढ़े = दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन! सिर्फ 3 इंच का डिस्प्ले, जानिए कीमत और फीचर्स
चेसिस और सस्पेंशन में सुधार
2025 Apache RR 310 का फ्रेम पहले जैसा ही स्टील ट्रेलिस स्प्लिट चेसिस है, लेकिन अब यह पहले से ज्यादा सटीक और लचीला है।
सस्पेंशन के लिए फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा, बाइक में मिचेलिन ROAD5 टायर्स और पेटल डिस्क ब्रेक्स (फ्रंट: 300mm, रियर: 240mm) के साथ डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।
यह सेटअप बाइक को हाई-स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी और कॉर्नरिंग के दौरान ज्यादा नियंत्रण देता है।

सेफ्टी फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक एडवांसमेंट
नई 2025 Apache RR 310 सेफ्टी के लिहाज से काफी हाईटेक हो चुकी है। इसमें Dual-channel ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल (TCS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर ऐसे कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
इन सुविधाओं के साथ, यह बाइक अपने सेगमेंट में पहली है जो क्रूज़ कंट्रोल और RT-DSC जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। इन फीचर्स के कारण अब Apache RR 310 ना सिर्फ तेज है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी है, चाहे आप ट्रैक पर हों या शहर की सड़कों पर।
अन्य फीचर्स
बाइक में 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल अलर्ट, राइड स्टैट्स, और टीवीएस कनेक्ट ऐप सपोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं।
इस बाइक में 11 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। इसका कर्ब वेट 174 किलोग्राम है, और यह अधिकतम 130 किलोग्राम तक का पेलोड आसानी से संभाल सकती है।
निष्कर्ष: क्या 2025 Apache RR 310 खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइलिश हो, टेक्नोलॉजी से भरपूर हो, और साथ ही शानदार परफॉर्मेंस दे – तो 2025 Apache RR 310 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
खासतौर पर इसके सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जैसे RT-DSC, क्रूज़ कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और कस्टमाइजेशन ऑप्शन इसे बाकी बाइकों से अलग बनाते हैं।
यह भी पढ़े = ₹30,000 से कम में लॉन्च हुआ Samsung का सबसे दमदार स्मार्टफोन Samsung M56 5G, जानिए कीमत और फीचर्स
