दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार Hyundai Creta का टीजर लॉन्च किया है।
इस कार को कंपनी 17 जनवरी से शुरू हो रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे लॉन्च करने वाली है।
कंपनी के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 473km की रेंज के साथ 10 सेकंड के अंदर 0-100 KMPH की स्पीड पकड़ लेती है।

Hyundai Creta EV बैटरी पैक
इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं।
42 kWh बैटरी: सिंगल चार्ज पर 390 किमी की रेंज प्रदान करती है।
51.4 kWh बैटरी: सिंगल चार्ज पर 473 किमी की रेंज प्रदान करती है।
चार्जिंग की बात करें तो DC फास्ट चार्जर से इसे 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही बैटरी पर 8 साल की वारंटी और 1 लाख 60 हजार किमी की वारंटी मिल रही है।
यह भी पढ़े = Honda Elevate Black Edition आकर्षक कीमत और शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

Hyundai Creta EV कीमत
कार की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 17 से 20 लाख के आस-पास होने की उम्मीद है।
हुंडई ने अपनी ऑल न्यू क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे कंपनी की ऑफशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
कंपनी 17 जनवरी से शुरू हो रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे लॉन्च करने वाली है।

Hyundai Creta EV फीचर्स
फीचर की बात करे तो इसमें दो 10.25-इंच का स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, सेंट्रल कंसोल डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ और i-पेडल टेक्नोलॉजी जैसे कई डिजिटल फीचर्स शामिल हैं।
यह ईवी व्हीकल-टू-लोड (V2V) फीचर भी प्रदान करती है, जिससे एक इलेक्ट्रिक वाहन से दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा, यह कार 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और ABS व EBD के साथ डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

Hyundai Creta EV परफॉरमेंस
इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है जो 140 पीएस की पावर उत्पन्न करती है, जिससे यह 0 से 100 किमी/घंटा की गति मात्र 7.9 सेकंड में प्राप्त कर सकती है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम, और एक्सीलेंस वैरिएंट होंगे।
इस EV में Eco, Normal और Sport तीन तरह के राइडिंग मोड मिल सकते हैं।
Hyundai Creta EV डिजाइन
क्रेटा इलेक्ट्रिक चार वेरिएंट्स और 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वेरिएंट और रंग चुनने की पूरी आज़ादी मिलेगी।
कार में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और खुला अहसास देता है।
पीछे की तरफ आकर्षक LED टेललाइट्स हैं, जो शानदार लाइटिंग पैटर्न के साथ आती हैं।
फ्रंट में नई ग्रिल, LED हेडलाइट्स और DRLs मिलते है जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।
