कावासाकी कंपनी, जो अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, कंपनी ने हाल ही में अपनी नई बाइक कावासाकी निंजा 1100 SX से पर्दा उठा दिया है।
जैपनीज़ ब्रैंड ने इस बाइक को काफ़ी सारे अपडेट्स के साथ पेश किया हैं। कंपनी ने नई बाइक को ग्लोबल मार्केट में दो मॉडल – स्टैंडर्ड और एसई में उपलब्ध है।
चलिए दोस्तों आपको बाइक के कीमत और फीचर के बारे में जानकारी देते है।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX इंजन
कावासाकी निंजा 1100 SX का इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस नई बाइक में 1099cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन, चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
यह इंजन 9000rpm पर 132bhp की मैक्सिमम पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स और अपडेटेड क्विक शिफ्टर के साथ जोड़ा गया है, जो 1500rpm से ज़्यादा पर काम करता है।
ये भी पढ़े = Bajaj Pulsar: सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा 10000 तक डिस्काउंट
2025 Kawasaki Ninja 1100SX लॉन्च डेट
2025 कावासाकी निन्जा 1100 SX को इस साल के अंत में, संभवतः दिसंबर को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया है।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX की कीमत
कावासाकी निंजा 1100 SX को प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में रखा गया है, इसके दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण इसकी कीमत $13,699 (लगभग ₹11.36 लाख रुपए) ही रखी गई है।
वहीं Kawasaki Ninja 1100SX के SE मॉडल की कीमत $15,399 (₹12.77 लाख लगभग) है।
कावासाकी अपने ग्राहकों को एक्सेसरीज़ पैकेज भी ऑफर करती है, जिससे आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बाइक को कस्टमाइज़ करा सकते हैं।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX फ़ीचर्स
फीचर्स की बात करें तो निंजा 1100 SX में एलईडी लाइट्स, ब्लुटूथ कनेक्टिविटी, TFT डिस्प्ले, फोन कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, क्रूज कंट्रोल, पावर मोड, सी-टाइप यूएसबी चॉर्जिंग पोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल है।
इन सारे फीचर्स के साथ, कावासाकी निंजा 1100 SX एक शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करती है, जो इसे इस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
https://youtu.be/dV6agYS5FMM?si=KNArAMblBDRbxVDv
2025 Kawasaki Ninja 1100SX डिज़ाइन
लुक के मामले में मौजूदा मॉडल की तुलना में कोई बड़ा फ़र्क देखने को नहीं मिलता है।
2025 मॉडल में एलईडी हेडलाइट्स, पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन, यूएसडी फोर्क्स और ब्रेम्बो मोनोब्लॉक कैलिपर्स हैं।
वील्स की बात करें तो, यह बाइक 17-इंच के वील्स साथ आती है, जिसमें नए ब्रिजस्टोन बैटलैक्स S23 के टायर मिलेंगे।
इसके टॉप मॉडल में गोल्ड और ब्लैक ग्राफिक्स मिलते हैं जो बाइक के ग्रीन कलर के साथ काफ़ी आकर्षक लुक देते हैं।
