भारत की दोपहिया वाहन इंडस्ट्री में हीरो मोटोकॉर्प का एक अहम नाम है, जो दशकों से आम भारतीयों की जरूरतों को समझते हुए सस्ती, टिकाऊ और माइलेज-फ्रेंडली बाइक्स बनाता आ रहा है।
अब कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक HF 100 का 2025 वर्जन नए अपडेट्स के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2025 HF 100 की एक्स-शोरूम कीमत पुराने मॉडल की तुलना में ₹1,100 ज्यादा है।

Hero HF 100 इंजन
इस बाइक में पहले की तरह ही 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 8 bhp की पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
अब इसका इंजन OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप बना दिया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा ईको-फ्रेंडली और तकनीकी रूप से अपडेटेड हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70kmpl का माइलेज देती है।
क्या है OBD-2B तकनीक?
OBD-2B (On-Board Diagnostics – Stage 2B) भारत सरकार द्वारा लागू किया गया एक BS6 नियमों का ही एक हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि वाहन चलाते समय उसका इंजन, सेंसर और अन्य पार्ट्स पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाएं।
यह तकनीक वाहन में समस्याओं को रियल-टाइम मॉनिटर करता है और किसी भी तरह की खराबी को तुरंत पहचानने में मदद करती है। इससे बाइक और भी ज्यादा ईको-फ्रेंडली बन जाती है, साथ ही इंजन की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।
यह भी पढ़े = 2025 की सबसे स्टाइलिश SUV पेश – Citroen C5 Aircross के धांसू फीचर्स देख हर कोई हैरान!
Hero HF 100 कीमत
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 60,118 रुपए रखी गई है, जो पुराने मॉडल की तुलना में 1,100 रुपए ज्यादा है। वहीं, इससे ग्राहकों के ऊपर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
इसके अलावा बाइक के डिजाइन, हार्डवेयर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है।

Hero HF 100 बाइक में क्या है नया?
बाइक के डिजाइन और फीचर्स में ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिलता। इसमें पहले की तरह ही आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे टू-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं।
ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों तरफ 130mm ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं, और 18-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। HF 100 को वही मजबूत क्रैडल फ्रेम चेसिस दिया गया है, जो Hero की पॉपुलर बाइक्स में देखने को मिलता है।
Hero HF 100 फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स सभी हैलोजन यूनिट्स में आते हैं। इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी पूरी तरह एनालॉग रखा गया है।
कंपनी ने इसमें अपनी XSense टेक्नोलॉजी दी है, जो स्मार्ट इंजन मैनेजमेंट में मदद करती है और बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड इंजन इम्मोबिलाइजर भी दिया गया है, जो साइड स्टैंड नीचे होने पर बाइक को स्टार्ट नहीं होने देता।
Hero HF 100 कलर ऑप्शन
कंपनी ने 2025 हीरो HF 100 की स्टाइलिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह ही दो कलर ऑप्शन—रेड-ब्लैक और ब्लू-ब्लैक में उपलब्ध है।
इसका वजन करीब 110 किलो है और इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक की सीट की ऊंचाई 805mm रखी गई है, जो शहर की सड़कों के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है।

Hero HF 100 सुरक्षा फीचर्स
बाइक में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो बाइक की सुरक्षा और राइडर की सुविधा को बढ़ाते हैं:
साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ: अगर बाइक साइड स्टैंड पर है, तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा।
फॉल डिटेक्शन इंजन कट-ऑफ: गिरने की स्थिति में इंजन अपने आप बंद हो जाता है।
इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS): फ्रंट और रियर व्हील ब्रेकिंग का बेहतर तालमेल।
165mm ग्राउंड क्लीयरेंस: खराब सड़कों पर भी बिना रुकावट राइडिंग।
निष्कर्ष: क्यों खरीदें Hero HF 100 OBD-2B?
अगर आप एक बजट में फिट, कम खर्च वाली, और भरोसेमंद माइलेज बाइक खरीदना चाहते हैं, तो 2025 Hero HF 100 OBD-2B आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े = 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X70i स्मार्टफोन, जानिए धमाकेदार फीचर्स और कीमत
